देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में इस बार इतिहास रच गया। पहली बार 9 महिला कैडेट्स सफल प्रशिक्षण के बाद सैन्य अफसर बनकर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं।
इस बैच में कुल 515 कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सैन्य जीवन की शुरुआत की। इनमें 481 भारतीय कैडेट और 16 मित्र देशों के 34 कैडेट शामिल रहे।
परेड की शुरुआत सुबह लगभग 6:40 बजे हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैटवुड भवन से परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई वरिष्ठ सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
परेड के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सबसे खास पल वह रहा जब पहली बार 9 महिला कैडेट्स आईएमए से पासआउट होकर सेना में अफसर बनीं।
इसके बाद पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया…जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से सेना में शामिल किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को देहरादून पहुंचीं थीं…जहां जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। इसके बाद वे राष्ट्रपति निकेतन पहुंचीं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
यह दूसरी बार है जब किसी महिला राष्ट्रपति ने आईएमए पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
