देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। शनिवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है…जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में मौसम का यह बदला हुआ दौर 18 जून तक जारी रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 22 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां तेजी से बन रही हैं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के आगमन के बाद राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है…हालांकि शुरुआती दिनों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई
उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत 
