लापरवाही पर एसएसपी की कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
हल्द्वानी। अपराध गोष्ठी में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस की कार्यशैली को सख्त अनुशासन के दायरे में लाने का निर्देश दिया। अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने नशे के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ने, तस्करी नेटवर्क तोड़ने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले 6 चौकी प्रभारियों समेत 10 कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने बैठक में स्पष्ट किया कि ड्रग-फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को नशे की तस्करी पर रोक लगाने और तस्करों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को विशेष रूप से सक्रिय रहने और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया गया।
बैठक में एसएसपी ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने अपराध के हर पहलू पर नजर रखने, साइबर ठगी और वाहन चोरी के मामलों का जल्द खुलासा करने और चोरी हुए वाहनों की तेजी से रिकवरी के निर्देश भी दिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग और रैश ड्राइविंग पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने यह भी साफ किया कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित विवेचनाओं और मामलों के निस्तारण में तेजी लाने का आदेश देते हुए थाना प्रभारियों को 15 दिनों के भीतर सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि केवल परिणाम देने वाले अधिकारी ही पद पर बने रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
