हल्द्वानी– हल्द्वानी के केसर कॉलोनी फेस 2 में चंदन भोजक एवं डेवलेपर प्रदीप कर्नाटक द्वारा कॉलोनी विकसित करते वक़्त पार्क के लिए स्थल आरक्षित किया गया था। उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है, इसके संबंध में कॉलोनी वासियों द्वारा जिलाधिकारी वंदना सिंह को शिकायती पत्र दिए जाने के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। डेवलपर एवं भूस्वामी को पार्क की भूमि विक्रय ना किए जाने के संबंध में भू स्वामी को निर्देशित करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।

प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत देवला तल्ला मे चालान अंतर्गत कॉलोनी में बैंक लोन के लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मानचित्र स्वीकृति प्रदान किए जाने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने का मामला संज्ञान मे आने पर उक्त के संबंध में खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी से संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार किया गया।प्राधिकरण क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार केवल प्राधिकरण को ही प्राप्त है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधान के माध्यम नक्शे के संबंध मे कोई भी अभिलेख जारी किया जाना वैध नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला 


