उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में युवा अपनी दक्षता के अनुसार स्वरोजगार में हाथ आजमा रहे हैं और नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं ऐसे ही नैनीताल जिले में भी केंद्र वह राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार के लिए बनाई गई योजनाओं का इस्तेमाल कर युवा लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे हैं और अपने सपनों को पूरा कर अच्छी पोजीशन में पहुंच रहे हैं।
Haldwani News- भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के अधिक से अधिक लोग बैंक से लोन लेकर रोजगार के साथ ही स्वरोजगार दे रहे हैं।
महाप्रबन्धक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जिन लोगों ने स्वरोजगार हेतु बैंक से लोन लिया था लाभार्थी पूनम सिंह निवासी गणपति विहार गेट नम्बर-4हल्द्वानी के द्वारा बताया कि मेरे पति की मृत्यु के पश्चात पूरे परिवार की जिम्मेदारी मेरे पर आ गई थी लेकिन मुझे जिला उद्योग केन्द्र से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। जिला उद्योग केन्द्र ने योजना की विस्तृत जानकारी के साथ ही साक्षात्कार कर बैंक से मुझे 45 लाख का ऋण प्रदान किया गया। मैने 45 लाख की धनराशि से बुटिक का कार्य प्रारम्भ किया इसके साथ ही बुटिक के कार्य के लिए 3 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 4 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार दिया। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से मेने अपने परिवार के भरण पोषण के साथ ही 7 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में सम्मलित किया।
लाभार्थी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से 10 लाख का लोन जिला उद्योग केेन्द्र के द्वारा स्वीकृत कर चाय पैकिंग का कार्य प्रारम्भ किया तथा साथ ही 10 लोगों को स्वरोजगार हेतु इस मुहिम में शामिल किया। वर्तमान में उनका कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। इसी क्रम मंे लाभार्थी रक्षित सूठा पीलीकोठी हल्द्वानी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र की स्वीकृति के उपरान्त 10 लाख का लोन से जिम खोला गया। इस योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार के द्वारा 6 लोगों को रोजगार के साथ ही 50 हजार की मासिक आय भी अर्जित की जा रही है।
महाप्रबन्धक उद्योग ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि जो अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करना चाहते है वे कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी से सम्पर्क कर सकते हैं। ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं 
