- : कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुता बनी ताकत
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी और भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट पहले भी छात्र संघ चुनाव में आमने-सामने आ चुके हैं। इसलिए ललित जोशी ने मेयर का नामांकन भरते ही कहा कि महाविद्यालय की जीत को फिर से दोहराऊंगा।
हल्द्वानी : निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम के कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी की ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान ललित जोशी के साथ कांग्रेस के सभी क्षेत्रीय छत्रप एक साथ नजर आए। तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकालकर ललित जोशी पहुंचे। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलूटिया सहित कई आला नेता मौजूद रहे।
इस दौरान मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह भाजपा के प्रत्याशी गजराज विश्व के साथ महाविद्यालय की जीत को पुनः दोहराएंगे। और कार्यकर्ता व पार्टी के नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है। वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला है। और इस बार जनता भाजपा से हिसाब लेकर रहेगी। और ललित जोशी नगर निगम के मेयर बनेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में जनता सड़क बिजली पानी सहित विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है उसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 

