- –हल्द्वानी में बिना परमिशन निर्माण करना आसान नहीं, प्राधिकरण कर रहा लगातार कार्यवाही
हल्द्वानी- हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक विहार में छापेमारी की है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दमुआढुंगा के शिवालिक विहार में छापा मारते हुए बिना परमिशन से खोदे जा रहे बेसमेंट में खनन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जेसीबी लगाकर बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने काम रुकवा कर खनन विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को बुलाया है बताया जा रहा है। कि आवासीय नक्शा पास करके कमर्शियल काम किया जा रहा था लिहाजा सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर छापेमारी कर कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि पिछले 1 हफ्ते से नगर प्रशासन और जिला विकास प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर पूरे शहर में लगातार निरीक्षण और सर्वे कार्य चल रहा है प्रशासन को कमिश्नर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी स्थान पर अवैध निर्माण हो रहा है तो उसे शुरुआती दौर पर ही ध्वस्त कर दिया जाए या रोक दिया जाए जिससे कि अवैध निर्माण आगे ना बढ़ सके इसीलिए बनभूलपुरा क्षेत्र में भी अब तक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां 3 भवनों को ध्वस्त किया गया है वहीं 10 भवन सील किए गए हैं जबकि 4 को नोटिस दिया गया है ऐसे में अब यदि आवासीय भवन बनाना हो या कमर्शियल भवन बनाना हो बिना परमिशन के हल्द्वानी शहर में निर्माण करना आसान नहीं होगा जिला प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि जिनको भी नजूल भूमि में निर्माण करना है वह पहले अपनी जमीन को फ्रीहोल्ड कराएं उसके बाद नक्शा पास कराकर प्राधिकरण से परमिशन लेने के बाद ही निर्माण हो सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
