Haldwani News: एक बार फिर हल्द्वानी पुलिस चर्चाओं में है। इस बार महिला सिपाही ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद समूचे पुलिस प्रशासन में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इससे पहले भी कई मामले आये है लेकिन यह पहली बार है जब एक महिला सिपाही ने अपने पुलिस कॉन्स्टेबल पति पर आरोप लगाया है। दोनों ही उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है। आगे पढ़िये पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने अपने पुलिस कॉन्स्टेबल पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप हैं कि वर्ष 2010 में उसकी शादी बनभूलपुरा थाने में तैनात सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से लगातार वह उसके साथ मारपीट कर रहा है। महिला सिपाही के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि पति बच्चों को भी मारता-पीटता है।
महिला सिपाही का कहना है कि वर्ष 2021 में उसके पुलिस कांस्टेबल पति ने जहर देकर उसे व बच्चों को मारने की कोशिश की, जिसके चलते वह पैरालाइज हो गई है। उसकस पति और सास उसके साथ लगातार मारपीट करते हैं,। पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली थी जिसके बाद उसे सस्पेंड किया गया था, महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर उसके पति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
