Dehradun News:पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर सवाल खड़े हो गये है। हैरानी की बात यह है कि घर का ही पेपर लीक में संलिप्त निकला। जिसके बाद प्रदेश के युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं।
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है। ऐसे में सूत्रों की माने तो आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे हटा दिया है। चूंकि, आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है।
हालांकि इस मामले में आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है, जिसकी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और सख्त की जा रही है। बता दें कि आयोग के पास किसी भी परीक्षा के बहुत से सवाल होते हैं। पेपर पर संदेह होने की स्थिति में आयोग तत्काल पहले से तय सवालों को हटाकर इनमें से नए सवालों का पेपर उपलब्ध करा देता है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
