- हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दवाई की दुकान के बाहर पिला रहा था दारू, सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मार के पकड़ा, ठेला जप्त दो हिरासत में
हल्द्वानी : जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला बाल विकास सुरक्षा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान में छात्राओं द्वारा कई स्थानों पर असुरक्षा और भय होने की शिकायत किए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट Ap बाजपेई और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने टीम सहित शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कमलुवागांजा रोड में रिलायंस मॉल के पीछे आम के बाग में छापेमारी की इस दौरान आसपास के लोगों से भी बातचीत की अक्सर यहां अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने पर 112 नंबर पर जानकारी देने की अपील की है। साथ ही SHO मुखानी संबंधित प्लॉट मालिक से संपर्क कर प्लॉट में तरवाडकर सुरक्षित करने के निर्देश दिए, सिटी मजिस्ट्रेट इसके पश्चात मुखानी के पास पहुंचे जहां दवाई की दुकान के ठीक बाहर ठेले में शराब पिलाई जा रही थी। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने शराब पिलाने वाले ठेला स्वामी शराब पीने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में भेजा और नगर निगम द्वारा उक्त ठेले को जप्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि महिला सुरक्षा के मध्य नजर जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों व सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान के बीच समिति के सामने आ रही शिकायतों के अनुरूप सभी एकांत अंधेरी व संदिग्ध गतिविधि वाले स्थलों का लगातार छापेमारी का निरीक्षण किया जा रहा है। और यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 

