हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में छोड़ा गया 45 हजार क्यूसेक पानी, शेर नाला भी उफान पर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात से संकट में लोग

हल्द्वानी : हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक और ग्रामीण इलाकों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं शहरी इलाकों में जल भराव से भारी नुकसान हो रहा है। पूरे जिले में पांच स्टेट मार्ग सहित 39 रास्ते पूरी तरह बंद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

इसके अलावा गौला, नंधौर और कोसी नदियों में जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है गौला नदी में 45000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग शेरनाला आने से बंद हो गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखा है उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम सहितपूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है जहां जल भराव हो रहा है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम किया जा रहा है इसके अलावा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें