हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 5 स्टेट हाईवे सहित 39 मार्ग जिले में बंद, आफत की बारिश जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : नैनीताल जिले में पिछले 36 घंटे से मूसलाधार बरसात जारी है मूसलाधार बरसात की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनजीवन पूरी तरह हस्त व्यस्त है भूस्खलन की वजह से जिले में पांच राज्य मार्ग सहित कुल 39 मोटर मार्ग बंद है जिनको जेसीबी से खुलवाने का काम किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा हल्द्वानी में 165 मिनी नैनीताल में 133 मिली मीटर और धारी में 120 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है इसी तरह अन्य इलाकों में भी लगातार बरसात जारी है जिस वजह से धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया है। और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे और भारी हैं। गौला, नंधौर और कोसी नदी में 20000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है।

  • यह रास्ते हैं बंद है बंद
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

खुटानी-भवाली धानाचुली, तल्ली सेठी-बेतालघाट-रामनगर,भुजान-बेतालघाट, झूतियाकाण्डा मोटर मार्ग, सिमलखा-सकदीना, नथुवाखान-हरतौला, तल्लीपाली-मल्लीपाली, रामनगर-भण्डारपानी, गर्जिया-बेतालघाट,पाण्डेगाँव-रानीकोटा, पाण्डेगाँव-तलिया, काण्डा- डोमास फफडिया,डोला न्याय पंचायत, देवीपुरा-सौड, काण्डाडौन-परेवा, फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग, बिनकोट-चन्द्रकोट, नौना-ब्यास,रोपा मोटर मार्ग, बानना-बासा-जंगलियागाँव, लमजाला मोटर मार्ग, कोटाबाग-देवीपुरा,ओखलकाण्डा-तल्ला कनाला, देवीपुरा-सौड, भंण्डारपानी-पाटकोट, झडगाँव-चकसाडोला, सलियाकोट-अर्नपा, बरेली अल्मोडा, हरीशताल मोटर मार्ग, तकुरा-तुषराड, भीडापानी-मौरनौला, देवली-महतौली, वलना बलना, खुजेठी-भौनरा, कसियालेख-बूढीबना, खुजेठी-पतलिया, बबियाड-टपुवा, काठगोदाम-सिमलियाबैण्ड।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें