- नगरपालिका क्षेत्र पनाई तल्ली की गुंजन खोनियाल बनी असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स।
गौचर (चमोली)- गौचर पालिका गौचर क्षेत्र पनाई तल्ली वार्ड 6 निवासी गुंजन खोनियाल के यूकेपीएससी की परिक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त होने पर उनके परिजनों, गुरूजनों व क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।
गौचर पालिका क्षेत्र के पनाई तल्ली वार्ड 6 निवासी गुंजन ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई जूनियर हाईस्कूल चोपता से की है। 12 वीं तक की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर से हासिल की। इसके पश्चात बी एस सी हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से तथा एमएससी की पढ़ाई देहरादून के एसजीआरआर विद्यालय से पर्यावरण विज्ञान से की है। 2021 में हुई यू के पी एस सी की परीक्षा गुंजन ने पहली ही बार में उत्तीर्ण कर दी थी। अब उनको असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के पद पर नियुक्त मिलने पर उनके परिजनों ने बिटिया की कामयाबी पर खुशी जताई है। गुंजन के पिता विनोद खोनियाल जूनियर हाईस्कूल चोपता में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा माता सीमा खोनियाल ग्रहणी हैं। गुंजन का भाई आदर्श खोनियाल वर्तमान में सोसियल मीडिया इंफूएंकर है।
गुंजन खोनियाल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी, विद्यालय के संस्थापक सदस्य ललिता प्रसाद लखेड़ा, अध्यक्ष एवं पत्रकार दिग्पाल गुसाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, निवर्तमान पालिका सभासद अनिल नेगी, देवेंद्र नेगी, दिनेश डिमरी, दिनेश बिष्ट, अजय किशोर भंडारी, कालिंका मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, पत्रकार खुशाल सिंह असवाल, विपुल रावत, कमल कान्त कांडपाल, सुरेन्द्र कनवासी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, विजय प्रसाद डिमरी, डा . अजीत लखेड़ा, अरूण मिश्रा, पत्रकार प्रदीप लखेड़ा, उमराव सिंह नेगी, आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए गुंजन को बधाई दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
