देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण मांग रखी है। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की जरूरतों को विस्तार से रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान राज्य में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं जिससे व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में उन्होंने यात्रा अवधि के दौरान एलपीजी आपूर्ति को 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही उन्होंने मानसून और आपदा की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त 5 प्रतिशत सिलेंडर आवंटन की भी मांग की….ताकि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था का भी प्रमुख आधार है।
वहीं केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
