देहरादून : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे राज्य में बिजली संकट की स्थिति बनने लगी है। इस हालात से निपटने के लिए Uttarakhand Power Corporation Limited ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त 150 मेगावाट बिजली की मांग की है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में इस समय बिजली की मांग करीब 5.3 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है…जबकि उपलब्धता केवल 4.5 करोड़ यूनिट के आसपास है।
यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार देशभर में चल रही हीट वेव, गैस की कमी और जलविद्युत उत्पादन में गिरावट के कारण बिजली आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। राज्य में 321 मेगावाट के गैस आधारित संयंत्र भी गैस की कमी के कारण पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।
इसके अलावा नदियों में जल स्तर कम होने से हाइड्रो पावर उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं इंडक्शन कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली का लोड 50 से 100 मेगावाट तक बढ़ गया है।
स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने केंद्रीय पूल से 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
इसके साथ ही राज्य ने ऊर्जा एक्सचेंज के माध्यम से भी बिजली खरीदने की तैयारी की है। योजना के तहत 1 से 15 मई तक 100 मेगावाट और 16 से 31 मई तक 225 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी जाएगी।
सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा 
