- आशीष गुसाईं बने सहायक कर आयुक्त, टिहरी गढ़वाल का नाम किया रोशन
उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में नई टिहरी के आशीष गुसाईं ने एक बार फिर अपने जिले का नाम रोशन किया है। आशीष का चयन सहायक कर आयुक्त (Assistant Tax Commissioner) पद के लिए हुआ है, जो उनके निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
आशीष गुसाईं वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक पिता धर्म सिंह गुसाईं और माता मंजू देवी के बेटे आशीष ने अपने करियर की शुरुआत वन विभाग में रेंजर के पद से की थी।
इसके बाद वह नायब तहसीलदार बने और अब सहायक कर आयुक्त के रूप में उनके चयन ने नई टिहरी और उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया है।आशीष की शिक्षा की नींव सरस्वती विद्या मंदिर, नई टिहरी में रखी गई थी, जहां उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में भी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर अब तक, आशीष ने हमेशा अपने परिवार, गुरुजनों और समाज का नाम ऊंचा किया है। उनके इस अद्वितीय सफलता की खबर से उनके परिवार, शिक्षक और मित्रजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आशीष गुसाईं की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और गुरुजन गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं।
टिहरी गढ़वाल के इस होनहार युवक को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि 
