Pithoragarh -उत्तराखंड से निकलकर कई युवाओं ने मुंबई में पहचान बनाई है। टीवी की दुनिया में दीक्षा धामी भी जाना पहचाना नाम है। मूल रूप से मुनस्यारी निवासी दीक्षा धामी दंगल टीवी में शुरू होने जा रहे नए धारावाहिक “मिल के भी हम ना मिले” में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले दीक्षा धामी एंड टीवी के धारावाहिक ‘मैं भी अद्र्धांगिनी’ में भी नजर आई थी।
मूल रूप से मुनस्यारी निवासी दीक्षा 2008 से अपने परिवार के साथ दून में रह रही हैं। उन्होंने डीएवी से बीकॉम किया है। उनके पिता जगत सिंह धामी है और मां का नाम मां विद्या धामी हैं जो अभिनय से जुड़ी हुई हैं। बहन दीपा धामी भी गायिकी के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं और छोटा भाई का नाम साहिल है।
जानकारी के मुताबिक दीक्षा साल 2018 में तीन महीने के लिए मुंबई घूमने आईं थीं। इस दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर ऑडिशन देने शुरू कर दिए। तभी उन्हें इस सीरियल का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रहकर टीवी की दुनिया हिस्सा बनने का फैसला किया।
दीक्षा धामी की कामयाबी ने मदकोट गांव में भी लोगों को खुश किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के बच्चे जब अच्छा करते हैं तो एक अलग खुशी होती है। युवाओं का संघर्ष पहाड़ में रहने वाले बच्चों को प्रेरित करता है। अगर युवा पीढ़ी को लगातार उदाहरण मिलेंगे तो भविष्य में कुछ अच्छा करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड से निकलकर कई युवाओं ने टीवी और फिल्म जगत में पहचान स्थापित की है। एक्टिंग के अलावा गायकी, प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी देवभूमि के युवा कमाल का काम कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 

