देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार चंद्रमणि कॉलोनी निवासी रिया कुमारी लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के कारण वह काफी परेशान और निराश चल रही थीं।
मंगलवार सुबह परिजनों को रिया अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद परिवार में गहरा दुख है और क्षेत्र के लोग भी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़ 
