रामनगर। रामनगर के ग्राम चौपड़ा में मंगलवार को एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब महिला घर के पास स्थित पानी की टंकी से पानी भरने गई थी। महिला के घायल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय उमा देवी अन्य महिलाओं के साथ घर से कुछ दूरी पर पानी लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।
घटना के बाद घायल महिला को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के गले, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायल महिला का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
अधिकारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित 
