देहरादून। लंबे समय से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना का रास्ता साफ होने के बाद उत्तराखंड को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के शुरू होने से राज्य को भविष्य में बिजली उत्पादन बढ़ाने और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से कुल 442 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रस्तावित है। इसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को बराबर हिस्सेदारी मिलेगी। अनुमान है कि उत्तराखंड के हिस्से में लगभग 220 मेगावाट बिजली आएगी..जिससे राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

यह परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टोंस नदी पर बनाई जानी है। लंबे समय से विभिन्न कारणों से यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी…लेकिन अब संबंधित राज्यों के बीच सहमति बनने के बाद परियोजना को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
परियोजना से केवल बिजली उत्पादन ही नहीं होगा…बल्कि सिंचाई व्यवस्था को भी फायदा मिलेगा। इसके माध्यम से हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही जल प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए वित्तीय सहयोग देने पर सहमति जताई है। बिजली उत्पादन से जुड़े खर्च के लिए उत्तराखंड को विशेष वित्तीय सहायता और ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
किशाऊ बांध को एशिया की बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में गिना जा रहा है। इसके निर्माण से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों को बिजली और पानी के रूप में लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, परियोजना से कुछ गांव और स्थानीय आबादी भी प्रभावित होगी, जिसके लिए पुनर्वास और अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए 
