देहरादून। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार खेत में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विनोद कश्यप और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विनोद कश्यप की मौत हो गई, जबकि उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और बहन सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब तक पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है…जबकि सात आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को आशंका है कि कुछ आरोपी जिले से बाहर भी जा सकते हैं…इसलिए आसपास के राज्यों और शहरों में भी तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़
देहरादून :(बड़ी खबर) तीन साल से एक ही जगह जमे अफसरों के होंगे तबादले 
