पिथौरागढ़। रोजगार के लिए गुजरात गए उत्तराखंड के एक युवक की दर्दनाक मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गणाईगंगोली क्षेत्र के धारी धुमलाकोट गांव निवासी 31 वर्षीय प्रकाश चंद्र भट्ट की गुजरात में शेर के हमले में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद्र भट्ट परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए गुजरात में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

परिजनों के अनुसार परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। कुछ वर्ष पहले परिवार ने एक बेटे को खो दिया था…और अब प्रकाश की असमय मौत ने दुख को और बढ़ा दिया है। परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग पिता के कंधों पर है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रकाश मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
प्रकाश चंद्र भट्ट के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक है और लोग उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए 
