मजाक बनी मौत ,दोस्तों के साथ अमन खाली पिस्टल से कर रहा था मजाक, दोस्त सागर के सीने में जा घुसी चेंबर में बची हुई गोली।
देहरादून- कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुर चौक पर स्थित मेहुवाला में दोस्तों को शराब पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में पिस्टल से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
मेहुवाला माफी निवासी अमन ऑनलाइन बिजनेस के साथ-साथ अन्य काम भी करता है। रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे,पार्टी के दौरान अमन ने 32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली और दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा। पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था और पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्टल का ट्रिगर दब गया और चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्टल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर के सीने में लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया और सभी लोग सागर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने सागर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची,लेकिन तब तक अमन और उसके दोस्त फरार हो गए।आरोपी अमन के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
