महापौर ने गौशाला में किया गौ पूजन
रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने रविवार को गौ रक्षा दल द्वारा संचालित की जा रही में गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया और गौवंशीयों को चारा और गुड़ खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गौ रक्षा दल की टीम ने महापौर विकास शर्मा को उनके द्वारा जनहित में किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि गौ रक्षा दल लंबे समय से शहर में गौवंशीय पशुओं सेवा का सराहनीय कार्य कर रहा है। कोविड काल में भी गौ रक्षा दल ने गौ वंशीय पशुओं की सेवा में जो दिन रात काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महापौर ने कहा कि शहर में आवारा घूमने वाले गौवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। शीघ्र ही नगर निगम की गौ शाला बनकर तैयार हो जायेगी। जिसमें गौवंशीय पशुओं को आश्रय दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर में आवारा गौवंशीय पशुओं की समस्या का स्थाई रूप से समाधान किया जायेगा। साथ ही उन्होंने गौ रक्षा दल को उनके सेवा कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट कुमार आर्य,ज़िला-महामंत्री राधे सनातनी ,नगर अध्य्क्ष सुनील सनातनी,भाजपा नेता विनय बत्रा,मंडल अध्य्क्ष सुनील ठुकराल,धर्म सिंह कोली,महिला प्रमुख ममता जीना,चंद्रपाल मौर्य,विशाल कोली,अनिकेत,राजेन्द्र प्रसाद,प्रेम,जयदीप, मुकुल, अमन, विपिन, हर्ष, राहुल, सचिन, सौरभ,सोनू,अमन,सूरज,आदि,विपिन,धीरज आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
