चमोली : चमोली में दोपहर बाद मौसम बदला और अतिवृष्टि से नगर क्षेत्र के समीप बह रहा मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के आसपास खड़े चार छोटे वाहन मलबे में दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। करीब पंद्रह मिनट तक हुई भारी बारिश से पीपलकोटी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे।
सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे पीपलकोटी क्षेत्र में बारिश शुरु हुई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। अतिवृष्टि से पीपलकोटी बाजार के समीप बरसाती गदेरा मंगरीगाड उफान पर आ गया। गदेरे में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया, जो बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया। इससे करीब पंद्रह मिनट तक यहां यात्रा वाहनों की आवाजाही भी थमी रही।
गदेरे का मलबा बदरीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था। जिससे करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। मलबे से अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें भी मलबे में दब गई हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। लोगों को गदेरे के इर्दगिर्द निवास न करने के लिए कहा गया है। पेयजल लाइनों को ठीक करवाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
