सावधान- उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 24 घंटे रहें अलर्ट,तेज़ आंधी-बारिश का अंदेशा।
देहरादून- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर तत्काल चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट आगामी 24 घंटों के लिए जारी किया गया है, जिसकी अवधि 19 मई दोपहर 1:30 बजे से लेकर 20 मई दोपहर 1:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
मौसम विभाग ने चेताया है कि इस दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तूफान की संभावना बनी हुई है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति जानकर ही बाहर निकलें और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

