ऊधमसिंह नगर: कलयुगी पिता समान ससुर ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, बेटे पर भी किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
ऊधमसिंहनगर। जसपुर में कलयुगी ससुर ने बेटे की पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बेटे के विदेश में होने का फायदा उठाकर डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
नगर निवासी एक महिला ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व उसका विवाह मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। विवाह के कुछ माह बाद ही उसका पति काम करने के लिए विदेश चला गया। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। पति के विदेश जाने के बाद उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा। कई बार अश्लील हरकत की। विरोध किया तो समाज में बदनाम करने की धमकी दी।
आरोप हैं कि ससुर ने डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने सास से की तो वह उल्टा उसे ही डांट कर मुंह बंद रखने को कहने लगी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका पति विदेश से घर आया तो ससुर ने मामला पति से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस डर से वह अपने पति के साथ किसी अन्य स्थान पर रहने चली गई। लेकिन ससुर ने उसका पीछा वहां भी नही छोड़ा। आरोप है कि 12 मई को पति के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने गई थी कि तभी उसके ससुर ने पति पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो इससे भी बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 64(1) दुष्कर्म, 115(2), 351(2) एवं 352 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपों की जांच कर रही है। सीओ काशीपुर-जसपुर दीपक सिंह ने बताया पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
