हल्द्वानी/देहरादून : उत्तराखंड में गुरुवार सुबह मैदान क्षेत्रों से लेकर पहाड़ तक मौसम बदला। निचले इलाकों में जहां बारिश हुई, वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए। बारिश-बर्फबारी के कारण ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में जहां पाला पड़ेगा, वहीं हरिद्वार एवं यूएसनगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुवार तड़के धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। मुनस्यारी औली समेत कई पर्यटन स्थलों पर उमड़े पर्यटक तहसील मुख्यालय में भी बर्फ गिरी है। सबसे अधिक बर्फबारी मिलम में हुई है। यहां छह इंच के करीब बर्फ गिरी है। हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा चम्पावत में सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि दोपहर के बाद कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप भी निकली। लेकिन सर्द हवाओं का दौर देर शाम तक जारी रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 

