- मौसम अलर्ट उत्तराखंड- मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए येलो अलर्ट किया जारी।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में बारिश का मौसम एक बार फिर प्रभावी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून के साथ ही कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। उसके साथ ही टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
प्रदेश में मानसून की बारिश का क्रम जारी है। सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में कुछ क्षेत्रों में एक से दो दौर मूसलाधार बारिश हुई। देहरादून में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जबकि कुछ क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। वहीं, प्रदेश भर में 13 सितंबर से जोरदार बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून और कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में भी कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि 13 सितंबर से मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और पर्वतीय जनपदों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही मौसम विभाग में पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों भारी बारिश के चलते यात्रियों से यात्रा पर जाने में सतर्कता बरतने की अपील की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 
