केदारनाथ राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास हुए हादसे में मृतकों की संख्या हुई 05.
रुद्रप्रयाग- बीते सोमवार को लगभग साढ़े सात बजे केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी गौरीकुण्ड की तरफ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में (गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे) कुछ यात्रियों के ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने पर दबने की सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व एक अचेत अवस्था में मिला, (जिसको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया)।
यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आयी व रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।
जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि के 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी, जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ।
आज प्रातःकाल मौसम अनुकूल होने व यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने के कारण रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू टीमों को इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है।
इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गयी है।
घायलों का विवरण⤵️
- जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
- मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
- छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष
मृतकों का विवरण⤵️
- गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
- दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
- तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
- भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
- श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
यहाँ पर बाधित चल रहा मार्ग पैदल आवागमन हेतु सुचारु हो गया है व देर रात्रि से गौरीकुण्ड की ओर रुके यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ 
