देहरादून :(बड़ी खबर) स्मार्ट मीटर बदलने का काम तत्काल बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

स्मार्ट मीटरों की स्थापना के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि स्मार्ट मीटरों के कार्यों की समीक्षा के सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक महोदय, उपाकालि की अध्यक्षता में दिनांक 22.11.2025 को आहूत बैठक में स्मार्ट मीटरों के सम्बन्ध में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं से प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि जब तक स्मार्ट मीटर सम्बन्धी समस्त शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक मीटर बदलने के कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाये तथा एन०एस०सी० व आई०डी०एफ० मीटरों को बदलने सम्बन्धी कार्यों पर ही स्मार्ट मीटर मीटर स्थापित किये जाये।

इस सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त निर्देशों का कठोरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इस हेतु उपखण्ड स्तर पर स्मार्ट मीटरों से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में ‘विशेष मेगा कैम्पों का आयोजन किया जाये, जिसमें ए०एम०आई०एस०पी० के कार्मिक अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग

इस हेतु क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ताओं का दायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्र से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के पश्चात् मुख्यालय को अवगत करायेंगे तथा उसके उपरान्त ही मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदने का कार्य पूनः प्रारम्भ किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें