उत्तराखंड: देहरादून में होगा अभाविप का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन, 1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में देशभर से 1500 से अधिक प्रतिनिधि, छात्रसंघ पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षाविद और पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अधिवेशन के मुख्य सभागार का नाम भारत के वीर सपूत और पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रमों में शिक्षा, समाज, पर्यावरण, सेवा, खेल और तकनीकी जैसे विषयों पर गहन चिंतन होगा। रानी अब्बक्का और गुरु तेग बहादुर के 500वीं व 350वीं जयंती के अवसर पर पवित्र कलश और जल भी लाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग

इस अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ करेंगे। यशवंतराव केलकर स्मृति युवा पुरस्कार समारोह में गोरखपुर के कृष्ण पाण्डेय को सम्मानित किया जाएगा…जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा। देवभूमि उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन देशभर के प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में राष्ट्र प्रथम के विचार को लागू करने के लिए प्रेरित करेगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें