- उत्तराखंड में दीपावली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन,शासन ने जारी किए आदेश।
देहरादून- उत्तराखंड में कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने के आदेश हुए हैं. शासन ने इस संदर्भ में सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संदर्भ में अधिकारियों को आदेश देते हुए वेतन और पेंशन का भुगतान करने के लिए कहा था. जिस पर शासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं.राज्य कर्मियों और पेंशनर्स के साथ ही पारिवारिक पेंशनर्स को दीपावली से पहले वेतन और पेंशन के भुगतान का लाभ मिलने जा रहा है. इसके लिए शासन स्तर पर स्वीकृति दे दी गई है. हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में उसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे और इन्हीं निर्देशों के क्रम में अब शासन ने भी इस पर संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इस संदर्भ में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार होने के कारण सभी राज्य कर्मियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी व स्थानीय निकाय और कार्यप्रभावित कर्मचारियों को वेतन और राज्य के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स को अक्टूबर महीने का भुगतान 30 अक्टूबर से पहले किया जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
