- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दिसंबर से यात्रियों के लिए आसान होगी यात्रा।
देहरादून- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भरने को तैयार है. एक्सप्रेसवे की 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो गई है. इस हाईवे के खुलने के बाद देहरादून से दिल्ली की दूरी केवल ढाई घंटे रह जाएगी। बता दें इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे वाहनों की आवाजाही के लिए दिसंबर में खोल दिया जायेगा. एलिवेटेड का सफर इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह राजाजी हिगेर रिज़र्व और शिवालिक वन प्रभाग के जंगल के बीच से गुजर रहा है. अंतिम चरण के कुछ काम पूरा होने के बाद राजमार्ग को वाहनों के लिए दिसंबर 2024 में खोल दिया जायेगा. एनएचएआई एलिवेटेड रोड को चौक चौबंद बनाने में जुटा हुआ है।
बता दें वर्तमान में हाईवे पर साइनेज के साथ ही एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत कैमरे और इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम लगाने का काम हो रहा है। वहीं एलिवेटेड रोड पर स्लैब डालने के बाद सड़क पर पेंटिंग से संबंधी काम पूरे हो चुके हैं. बता दें हाईवे पर आवाजाही शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी 236 किमी से घटकर 213 किमी हो जाएगी. जिसके बाद ये सफर कुल ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
बता दें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) परियोजना की में लगभग 13,000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। एक्सप्रेसवे खुलने के बाद अधिकारियों को उम्मीद है कि इस मार्ग का इस्तेमाल करने वालों वाहनों की संख्या रोजाना 20,000 से 30,000 तक हो जाएगी. ये एक्सप्रेसवे दिल्ली को सहारनपुर, बागपत, बड़ौत और शामली के माध्यम से देहरादून से जोड़ेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
