भीमताल स्थित उद्यान विभाग के आउटलेट पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का छापा
आयुक्त के छापे में कई प्रकार की मिली खामियां

आयुक्त द्वारा पूछे जाने पर विभाग नहीं दे पाया उचित जवाब
आयुक्त महोदय ने तत्काल उद्यान विभाग के आउटलेट को सील करने के दिए निर्देश
भीमताल: कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरुवार देर शाम राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई। जिस पर आयुक्त ने तत्काल राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आउटलेट को सील करने के निर्देश दिया।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अचानक राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में स्थित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत बने हुए आउटलेट का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि शिकायत मिली थी कि किसानों को मिलने वाला बीज गुणवत्तापूर्ण नहीं है साथ ही कई प्रकार की खामियां भी पाई गई है। उन्होंने मटर बीज के पैकेजिंग के बारे में जानकारी ली, साथ ही बार कोड़ स्कैन न होने, कट्टो की आपूर्ति 20 किलो और बीज प्रमाणीकरण सहित कई अन्य खामिया पाई। उद्यान विभाग को 20 किलो के मुताबिक बीजों की आपूर्ति करनी थी जबकि मौके पर 40 किलो की पैकेजिंग पाई गई। साथ ही भेषज विभाग को बीजों की आपूर्ति करनी थी। बीजों की आपूर्ति की जा रही थी उनके प्रमाणीकरण पुष्टि नहीं मिली।
विभाग द्वारा उचित जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल के आउटलेट को सील करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान विभाग और भेषज विभाग के द्वारा पूरे दस्तावेज नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण माँगा और जल्द ही पूरी रिपोर्ट देने को कहा। कहा कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसान को फसलों का बीज गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से वितरित किया जाए। इसी के दृष्टिगत उनके द्वारा भीमताल स्थित उद्यान विभाग के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित हो रहे आउटलेट का निरीक्षण किया गया है जिसमें कई प्रकार की खामियां मिली हैं जिसके बाद उन्होंने उक्त आउटलेट को सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में किसान को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से फसलों के उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
