राज्य में सरकारी कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट जल्द होंगे कॉरपोरेट पैकेज में
देहरादून। राज्य के कर्मचारियों के बैंक खाते जल्द ही कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत स्थानांतरित होंगे। शुक्रवार को निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे भी शामिल हुए। उन्होंने बैठक में मांग की कि बैंकों के स्तर से अभियान चलाकर सभी राज्यकर्मियों के सैलरी अकाउंट को कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज के अंतर्गत स्थानांतरित करने की कार्रवाई कराई
निदेशक कोषागार की अध्यक्षता में हुई बैठक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उठाया मुद्दा
जाए। जिससे कर्मचारियों को उसका वांछित लाभ मिल सके। ज्ञात हो कि इस पैकेज के अंतर्गत खाताधारक कर्मियों को दुर्घटना बीमा की सुविधा निशुल्क प्राप्त होगी, जो कि विभिन्न बैंकों के निर्धारित दरों के आधार पर दी जाएगी।
बैठक में बैंकों की ओर से आश्वस्त किया गया कि जल्द ही अभियान चलाकर सैलरी अकाउंट को कॉरपोरेट पैकेज अकाउंट के
अंतर्गत कन्वर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने यह भी मांग की कि बैंक कार्मिकों की डिटेल संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त करने के लिए पत्राचार करें जिससे इसको गति मिल सके।
बैठक में केनरा बैंक के प्रबंधक राजेंद्र नेगी, यूनियन बैंक के सहायक प्रबंधक निशांत जोशी, वरिष्ठ प्रबंधक आशुतोष जोशी, एसबीआई की सुनीता नैथानी, बैंक ऑफ बड़ौदा के रविकांत शर्मा, जिला सहकारी बैंक से आकांक्षा कंडारी, अवनीश कुमार भी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
