देहरादून। हरिद्वार को छोड़ अन्य 12 जिला पंचायतों के निवर्तमान अध्यक्षों को ही वहां का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला पंचायतों का कार्यकाल आज यानी रविवार को खत्म हो रहा है। जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है।
प्रदेश में ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों के बाद जिला पंचायतों के चुनाव भी टल गए हैं। पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने से पहले अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से नहीं कराए जा सके हैं। जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद छह महीने या नई जिला
नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे प्रशासक, आज खत्म हो रहा जिला पंचायतों का कार्यकाल
पंचायत का गठन होने तक जो भी पहले हो संबंधित जिले के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ही वहां के प्रशासक होंगे। निवर्तमान जिला पंचायत के अध्यक्ष संबंधित जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यकाल, गठित जिला पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति के बाद ग्रहण कर लेंगे।
आदेश में कहा गया है कि नियुक्त प्रशासक सामान्य रूटीन काम को ही देखेंगे। नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। विशेष परिस्थिति में यदि नीतिगत निर्णय लिया जाना आवश्यक है तो प्रकरण संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। उस पर राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

