aag

उत्तराखंड: यहाँ दुकान मे लगी आग, दो लाख रुपये का नुकसान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: धौलादेवी विकासखंड के आरतोला गांव में सोमवार रात एक परचून एवं सस्ते गल्ले की दुकान में अचानक आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।

आरतोला निवासी जीवन सिंह आरतोला की यह दुकान रोज की तरह सोमवार शाम बंद कर घर चले जाने के बाद रात करीब नौ बजे आग की चपेट में आ गई। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने दुकान से उठता धुआं देखा और तुरंत जीवन सिंह को सूचना दी। शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता…तो आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान में रखी लगभग 35 हजार रुपये की नकदी, राशन सामग्री, परचून का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

घटना के बाद से पीड़ित परिवार आर्थिक संकट में है और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहा है। जीवन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया…लेकिन आर्थिक नुकसान की भरपाई और भविष्य में सुरक्षा के लिए प्रशासन से मदद की अपेक्षा है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें