bhukamp

उत्तराखंड मे यहाँ हिली धरती, जनहानि की खबर नहीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: जनपद मुख्यालय में मंगलवार रात लगभग 10:05 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम ने आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया।

भूकंप की तीव्रता इतनी न्यून थी कि सिस्टम पर इसका कोई रिकॉर्ड नहीं बन पाया। जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रों जैसे चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट से भी भूकंप की जानकारी ली गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक

जानकारी के अनुसार किसी भी क्षेत्र में झटके महसूस करने वाले लोगों की संख्या बहुत कम रही और जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

आईएमडी ने भी बताया कि यह हल्का भूकंप था और आम लोगों के लिए किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें