चकराता: उत्तराखंड मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई। विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा और बर्फबारी के अलर्ट के बाद बुधवार को चकराता क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। बर्फबारी ने क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया, वहीं स्थानीय कारोबारियों, किसानों और बागवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई रही और निचले इलाकों में बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही।
दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और लोखंडी, कोटी-कानासर, देवबन, मोहिला टॉप, जाड़ी, बनियाना सहित जौनसार-बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया…जिससे सैलानियों को सर्दियों का असली आनंद मिला।
स्थानीय निवासियों रोहन राणा दिनेश चौहान, निखिलेश चौहान, रमेश चौहान, सुरेश पंवार और कुंवर सिंह राणा ने बताया कि इससे पहले 23 जनवरी को जोरदार बर्फबारी हुई थी। अब सीजन की दूसरी बर्फबारी होने से पर्यटन गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।
बर्फबारी का सबसे बड़ा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बर्फ देखने के लिए दूर-दराज़ से सैलानी चकराता पहुंचे…जिससे बाजारों में भी रौनक लौट आई है।
क्षेत्र के किसान और बागवानी करने वाले भी इस बर्फबारी से खुश हैं। उनका कहना है कि समय पर हुई बर्फबारी से फसल और बागवानी को लाभ मिलेगा और जमीन में नमी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने और हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में चकराता क्षेत्र एक बार फिर शीतकालीन पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता नजर आ रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 

