चमोली/पीपलकोटी
स्कूली छात्रों पर जानलेवा हमला, सरिया से सिर फोड़ा, चौदह टांके लगे ।
पीपलकोटी नगर क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा स्कूल से घर जा रहे दो छात्रों पर सरिया से जानलेवा हमला किया गया। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की मां व बड़ी बहिन ने पुलिस को तहरीर देकर अपराधियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार आज पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज के दो छात्र कृष पुत्र मातवर सिंह सुरेन्डा और साहिल पुत्र विनोद सिंह मठ लगभग चार बजे गणतंत्र दिवस पर्व मनाकर स्कूल से घर जा रहे थे। इसी बीच पीपलकोटी ग्रेफ कैंप के पास कुछ युवकों द्वारा घात लगाकर कृष और साहिल पर सरिया से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें कृष के सिर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं साहिल के सिर पर भी चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल कृष एवं साहिल को विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां पर कृष के सिर पर 14 टांके लगे हैं और साहिल के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल अस्पताल से दोनों छात्रों को घर भेज दिया गया है।
वहीं मामले में कृष की बड़ी बहिन और साहिल की मां रूक्मणी देवी ने पीपलकोटी पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पीपलकोटी रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी पूनम खत्री द्वारा पीड़ित छात्रों का बयान लिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार
हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी 
