हल्द्वानी: छोटा कैलाश मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाले मेले को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित की गई। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मेले की व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए और जिला पंचायत द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।
बैठक में विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 4.5 लाख श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने आए थे जबकि इस वर्ष 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता से सहयोग लिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने निर्देश दिए कि मंदिर मार्ग में साइनेज बोर्ड, पार्किंग, श्रद्धालुओं के रूट प्लान, साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल और विद्युत व्यवस्था 10 फरवरी से पहले पूरी की जाए। उन्होंने लोनिवि, जलसंस्थान और विद्युत महकमे के अधिकारियों को मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करने, आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाने और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए।
पुलिस महकमे को भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात करने, पर्यटन अधिकारी को प्लास्टिक मुक्त मंदिर बनाने और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मार्गों पर डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए। मेले के बाद कचरा निस्तारण समय पर करने का भी निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मेला शुरू होने से पहले मंदिर का निरीक्षण कर कमियों को समय रहते पूरी किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समिति पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
