आज दिनाँक 27.01.2026 से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) तथा जिला प्रशासन नैनीताल के संयुक्त निर्देशन में पलैर्ट्स मैदान मल्लीताल में किकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित था प्रतियोगिता के लिए टीमों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर पंजीकृत किया गया, जहाँ 32 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया, प्रतियोगिता विभागीय मानको के अनुरूप पूर्णतया निःशुल्क है। जिसके लिए खेल विभाग द्वारा 17 जनवरी को ही विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर रजिस्टेशन की अंतिम तिथि 24 जनवरी सांय 5:00 बजे निर्धारित की गयी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु खेल विभाग द्वारा विगत लगभग 20 दिनो से किकेट पिच का निर्माण किया जा रहा था, प्रतियोगिता हेतु टीमो के रजिस्टेशन / ड्रॉ आदि अन्य सभी आवश्यक समस्त तैयारी पूर्ण की जा चुकी थी। आज प्रतियोगिता का पहला मैच दो टीमों कमशः नेक्सस V/s नैनीताल जाईटस के मध्य खेला जाना था। आज जब खेल विभाग के अधिकारी / प्रशिक्षक / कर्मचारी तथा टीमों के खिलाड़ी प्रातः 8:30 बजे मैदान पर मैट बिछाने के लिए पहुँचे, तो उसी समय नगर पालिका अध्यक्ष महोदया, तथा उनके दिशा निर्देशन में लगभग 50 से भी अधिक व्यक्तियों द्वारा पिच पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करते हुए अपनी आधी किकेट मैट बिछाकर प्रदर्शन करते हुए खेल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गयी, इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा जिला कीड़ा अधिकारी के साथ अभद्र भाषा/अनुचित व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत लिखित में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्लीताल को दी गयी। इस प्रकार विभागीय खेल आयोजन / संचालन कार्य में बाधा पहुँचाने का कार्य किया गया। मैदान पर मैच खेलने के लिए पहुँची टीमों के खिलाड़ी मैच न होने के कारण अत्यधिक हताश / निराश है, जिससे किकेट खेल एवं खिलाड़ियो की भावनायें आहत हुई है। प्रतिभाग करने वाले टीमो को प्रतियोगिता प्रारम्भ करने की तिथियों व समय से अवगत करा दिया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट 
