Meena Sharma

उत्तराखंड: पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मीना शर्मा ने रुद्रपुर कोतवाली में धरना दिया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई 2025 के निकाय चुनाव से पहले वायरल हुई एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप को लेकर की गई है…जिसमें आरोप है कि पूर्व विधायक ने कांग्रेस नेता मीना शर्मा और उनके पति के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह ऑडियो क्लिप चुनाव से ठीक पहले मीना शर्मा की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसारित की गई थी। मीना शर्मा ने समय रहते पुलिस को लिखित शिकायत दी थी…लेकिन पिछले एक साल में मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नाराज़ मीना शर्मा ने आज समर्थकों के साथ रुद्रपुर कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही

धरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष बिष्ट ने मीना शर्मा से मुलाकात की और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मीना शर्मा की तहरीर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ धारा 352 और 79 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें