- हल्द्वानी मंडी में मानसिक दिव्यांग युवती से मंडी में सामुहिक दुष्कर्म
हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक मानसिक दिव्यांग युवती से ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा की घटना 26 नवंबर की रात की है. मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती घर से निकल कर रास्ता भटक गई थी और ई-रिक्शा चालक उसे बहला फुसलाकर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में ले गया जहां अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. यही नही घटना की अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को रात में ही सड़क पर छोड़ दिया जहां पूरी रात को सड़क पर ही पड़ी रही।
मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक 26 नवम्बर को 20 वर्षीय युवती अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई.भटकते भटकते वो आरटीओ रोड पहुंच गई यहां युवती को देख एक ई-रिक्शा चालक उसके पास पहुंचा उसने बात की तो पता लगा युवती मानसिक दिव्यांग है. इस बात फायदा उठाते हुए उसने युवती को घर छोड़ने की बात कही और ई-रिक्शे में बैठा लिया.युवती को उसके घर ले जाने के बजाय चालक उसे बरेली रोड स्थित बड़ी मंडी ले गया यहां चालक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और फिर दोनों ने एक-एक कर युवती से दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बरेली रोड पर छोड़ कर फरार हो गए।
देर तक युवती का पता नही चला तो परिजन मुखानी पुलिस के पास पहुंचें पुलिस ने आनन फानन में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए. आरटीओ रोड से ई-रिक्शा चालक युवती को ले जाता दिखाई दिया.सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बड़ी मंडी पहुंच गई और यहां से युवती को अगले दिन बरामद कर लिया.युवती की बरामदगी की खबर पर परिजन मुखानी थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी.मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताता की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
