देहरादून: विज्ञान विषयों के बाद अब राज्य के सरकारी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में मानविकी (कला) विषयों के रिक्त पदों को भी अतिथि शिक्षकों से भरा जाएगा। वर्तमान में कला विषयों में 599 पद रिक्त हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के नए पद मंजूर की मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इन सभी की नियुक्तियां दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में की जाएगी।
शिक्षकों के प्रमोशन विवाद की वजह से प्रवक्ता कैडर में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। विज्ञान विषयों में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने विशेष अभियान के रूप में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की है।
अब गणित, रसायन, भौतिक, जीव और वनस्पति विज्ञान आदि विज्ञान विषयों में शिक्षक के पद करीब करीब भर चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने बाकी विषयों के रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां करने के निर्देश दिए थे। संपर्क करने पर एडी- माध्यमिक डॉ. मुकुल कुमार सती ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
