देहरादून। उत्तराखंड में चल रही कांवड़ यात्रा 2026 शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के अनुसार अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त हरिद्वार और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर सकुशल रवाना हो चुके हैं। सरकार का कहना है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और सफाई जैसी व्यवस्थाओं पर लगातार विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त की शाम 6 बजे तक केवल एक दिन में ही करीब 39 लाख 15 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर लौटे। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।
यात्रा मार्गों पर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय और अन्य संबंधित विभाग लगातार तैनात हैं। श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, सफाई व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाए गए हैं ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं….बल्कि अनुशासन, सेवा और सहयोग का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और सरकारी कर्मचारियों से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
सरकार ने विश्वास जताया है कि सभी विभागों के समन्वय और लोगों के सहयोग से कांवड़ यात्रा 2026 सफलतापूर्वक संपन्न होगी। प्रशासन लगातार यात्रा की निगरानी कर रहा है और श्रद्धालुओं से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी कर रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
