उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_ गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसा देवप्रयाग – पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हुआ, जहां हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
बचाव दल अब तक पांच शवों को खाई से बाहर निकाल चुका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार 
