काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
आज सिटी मजिस्ट्रेट ए. पी. बाजपेयी एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर प्रारंभ हुए नए वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रस्तावित वैली ब्रिज की कुल लंबाई 27 मीटर, चौड़ाई 5.5 मीटर तथा भार वहन क्षमता 16 टन होगी।
अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण से पूर्व स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई थी तथा पुल के एबटमेंट का निर्माण भी पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वैली ब्रिज का निर्माण अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वैली ब्रिज के चालू होने के उपरांत डाउनस्ट्रीम में स्थित वर्तमान वैली ब्रिज को हटाकर उसके स्थान पर लगभग ₹6 करोड़ की लागत से नया दो लेन स्थायी पुल निर्मित किया जाएगा, जिसके लिए धनराशि पूर्व में स्वीकृत हो चुकी है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वैली ब्रिज के निर्माण से नए दो लेन पुल के निर्माण के दौरान भी यातायात का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इससे सम्पूर्ण कुमाऊँ मंडल की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) प्रभावित नहीं होगी तथा स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता उपस्थित रहे।
:::

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
