उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कृषि मंत्री गणेश जोशी, जौनसारी लोकगायिका रेशमा शाह ने “ले भुजी जाला ले चूड़ा “जैसे गीतों ने बांधा समां।
देहरादून। उत्तराखण्ड श्रीअन्न महोत्सव के तीसरे दिवस को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सभी लोक गायकों और कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री अन्न महोत्सव में गुराँस सांस्कृतिक कला केंद्र देहरादून गोरखली सुधार सभा के टीम ने प्रसिद्ध लोक नृत्य “नृत्यशाला” की प्रस्तुति और रेशमा शाह के “ले भूजी जाला ले चूड़ा ” जैसे गीतों का उपस्थित लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
दीप प्रज्जवलन के बाद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ये बहुत बड़ी बात है जो श्री अन्न की बात यहां चल रही है, पूरी देश को एक श्री अन्न के बारे में जानकारी हुई है तो वो मोदी जी की वजह से हुआ। उन्होंने कहा मोटे अनाज को कभी गरीबों का भोजन कहा जाता था, लेकिन जब सबको पता चला इसके कई स्वास्थ्य को देखते हुए आज अमीरों की थाली का हिस्सा बन गया है।
श्री अन्न को आर्मी में 25 प्रतिशत अनिवार्य कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने आहवान किया कि जो अपने घरों को छोड़कर बाहर नौकरी कर रहे है, वे अपने गांव लोटें और मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने को लेकर कार्य करें। मंत्री ने सभी से श्री अन्न को अपने भोजन में शामिल करने का आग्रह भी किया। केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी को बधाई भी दी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 

